← Notification / News

02 Oct 2026 Update

छात्रवृत्ति पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ी

छात्रवृत्ति पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक बढ़ी
राजस्थान छात्रवृत्ति 2026-27 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में नया आदेश जारी किया गया है।
विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं को छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अपडेट करने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है।
पहले इन कार्यों को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। अब विभाग द्वारा इसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
📅 महत्वपूर्ण तिथि
विवरण तिथि
शैक्षणिक सत्र 2026-27
पुरानी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
नई अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026
कार्य पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर अपडेट


विभाग के आदेश में कहा गया है कि शेष शर्तें यथावत रहेंगी।
यह आदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश क्रमांक F9 (4)Sch/AY 2026-27 (2)/04969-9928645 है।