← Notification / News

24 Jul 2026 Info

छात्रवृत्ति आवेदन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) – 2024,2025 New

छात्रवृत्ति आवेदन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) – 2024,2025 New
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन के लिए Standard Operating Procedure (SOP) जारी की गई है। इस SOP में बताया गया है कि छात्रवृत्ति आवेदन की शुरुआत से लेकर छात्रवृत्ति स्वीकृत होने तक प्रत्येक चरण में छात्र, शिक्षण संस्थान, विश्वविद्यालय तथा जिला अधिकारी की क्या जिम्मेदारियां होंगी।

इस SOP का उद्देश्य छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और त्रुटिरहित बनाना है ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़, कॉलेज द्वारा सत्यापन, विश्वविद्यालय स्तर की कार्यवाही, जिला स्तर पर जांच तथा आवेदन स्वीकृति की विस्तृत जानकारी दी गई है।

यदि आप 2024-25 सत्र में राजस्थान छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो यह SOP आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आवेदन करने से पहले इसके नियमों को समझ लेने से आप सामान्य गलतियों और आपत्तियों (Objections) से बच सकते हैं।