02 May 2026 Update

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 मई 2026 तक आवेदन का मौका

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 मई 2026 तक आवेदन का मौका
छात्रों और शिक्षण संस्थानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पोर्टल पर पंजीकरण, नवीनीकरण और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 मई 2026 कर दी गई है। पहले यह समय सीमा 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी।

नई तय तिथि के अनुसार, सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अब पोर्टल पर अपना पंजीकरण/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर से जुड़ी प्रक्रियाएं 31 मई तक पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही, इन संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी पेपरलेस ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन उसी तिथि तक जमा कर पाएंगे।

प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।