← Notification / News

04 Sep 2026 Info

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
📢 *छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना*

जिन छात्रों ने अपनी *समस्या, आपत्ति, प्रोफाइल अपडेट, छात्रवृत्ति अथवा किसी अन्य ऑनलाइन कार्य* के समाधान के लिए पोर्टल पर सहायता/अनुरोध दर्ज किया है, उनसे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी लेने हेतु संपर्क किया जाता है।

कई बार संपर्क करने पर छात्र पूछते हैं कि *“आप कौन हैं?”, “क्यों कॉल कर रहे हैं?”, “आपको मेरा नंबर कहाँ से मिला?”* आदि। जबकि संबंधित छात्र द्वारा स्वयं पोर्टल पर सहायता के लिए अनुरोध दर्ज किया गया होता है।

👉 *कृपया समझें:*
आपके द्वारा पोर्टल पर दर्ज की गई समस्या का समाधान करने के लिए ही आपसे संपर्क किया जाता है। कई मामलों में आवश्यक दस्तावेज, जानकारी या अन्य विवरण की पुष्टि के बिना समस्या का समाधान संभव नहीं होता।

इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध है कि—

🔹 पोर्टल पर समस्या दर्ज करने के बाद *फोन कॉल/WhatsApp पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें।*
🔹 पूछी गई जानकारी का *सही एवं स्पष्ट उत्तर दें।*
🔹 यदि आपसे कोई दस्तावेज या जानकारी मांगी जाए तो उसे समय पर उपलब्ध करवाएं।
🔹 यदि आपने स्वयं किसी समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया है, तो समाधान प्रक्रिया के दौरान *अनावश्यक संदेह या असहयोग न करें।*
🔹 किसी भी प्रकार की शंका होने पर पहले *पूरी बात समझें और फिर जानकारी दें।*

हमारा उद्देश्य किसी छात्र को परेशान करना नहीं, बल्कि *आपके द्वारा बताई गई समस्या का समाधान करवाना और आवश्यक ऑनलाइन कार्य को पूरा करने में सहायता करना है।*

🙏 *आपका सहयोग ही आपकी समस्या के शीघ्र समाधान में मदद करता है।*

*धन्यवाद।*