← Notification / News

21 Jul 2026 Deadline

Scholarship Biometric Attendance की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026

राजस्थान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025–26 के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

विभागीय आदेश राजकाज क्रमांक 20002034 दिनांक 19 जनवरी 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए Scholarship Portal पर Biometric Attendance दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई।

जो विद्यार्थी अभी तक अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए हैं, वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करा लें। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अन्य सभी शर्तें पूर्ववत (यथावत) लागू रहेंगी।