राजस्थान छात्रवृत्ति 2024-25 और 2025-26: बायोमेट्रिक उपस्थिति की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रवृत्ति पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, वे अपने संबंधित कॉलेज या स्कूल में जाकर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाएं। बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर छात्रवृत्ति आवेदन के आगे सत्यापन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए जरूरी सलाह:
अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने संस्थान से संपर्क करके बायोमेट्रिक उपस्थिति की स्थिति की पुष्टि कर लें।
आदेश विवरण:
विभाग: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार
आदेश क्रमांक: राजकाज 24263857
आदेश दिनांक: 27 अगस्त 2026
अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
शैक्षणिक सत्र: 2024-25 एवं 2025-26